गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. narendra modi
Written By
Last Modified: रांची , गुरुवार, 2 अक्टूबर 2014 (15:21 IST)

मोदी भारत को बना देंगे विश्वगुरु : सीपी सिंह

मोदी भारत को बना देंगे विश्वगुरु : सीपी सिंह - narendra modi
रांची। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने गुरुवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस प्रकार भारतीय समाज को प्रेरित कर आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं उससे वह दिन दूर नहीं जब वह भारत को फिर विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित कर देंगे।
 
सिंह ने गुरुवार को यहां रांची विधानसभा के एक इलाके में सड़कों और गलियों की सफाई का नेतृत्व करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही।
 
सिंह ने कहा कि गुरुवार को मोदी ने जिस प्रकार पूरे देश में सफाई अभियान को नेतृत्व प्रदान किया उसकी तुलना गांधीजी के आजादी के आंदोलन से की जा सकती है।
 
उन्होंने कहा कि हमारी पुरानी पीढ़ी बताती रही है कि भारत का अतीत बहुत गौरवपूर्ण था लेकिन हम तो यह देख रहे हैं कि अब मोदीजी के नेतृत्व में हमारा वर्तमान भी पूरी तरह गौरवपूर्ण होने जा रहा है। 
 
सिंह ने कहा कि मोदीजी एक बार फिर भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित कर देंगे। (भाषा)