शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Murder
Written By
Last Modified: सासाराम , बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (17:14 IST)

विधवा महिला और पुत्री की गला काटकर हत्या

विधवा महिला और पुत्री की गला काटकर हत्या - Murder
सासाराम। बिहार में रोहतास जिले के दिनारा थाना अंतर्गत बेलहन गांव में बीती रात एक विधवा महिला और उनकी पुत्री की अज्ञात हमलावरों ने गला काटकर हत्या कर दी।
अनुमंडल पुलिस अधिकारी अशोक कुमार दास ने बुधवार को बताया कि मृतकों में सावित्री कुंवर (45) और उसकी 15 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी शामिल हैं। सावित्री कुंवर के पति वीरेंद्र तिवारी की 10 साल पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी।
 
इस मामले में मृतका के भाई के पुत्र और सूर्यपुरा थाना अंतर्गत अगरेर गांव निवासी संतोष पांडेय ने इस मामले में सावित्री कुंवर के देवर विकास तिवारी और उनकी पत्नी रीनादेवी और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ दिनारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
 
संतोष ने आरोप लगाया है कि उनके देवर विकास तिवारी और उसकी पत्नी उन पर अपनी जमीन बेचने का दबाव डाल रहे थे लेकिन सावित्री का कहना था कि वह भूमि अपनी पुत्री के शादी के समय बेचेगी।
 
इस हादसे के बाद से विकास और उसकी पत्नी फरार हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। (भाषा)