शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mumbai, rich girl, drugs, alcohol, police stations, violence
Written By
Last Modified: मुंबई , सोमवार, 27 जून 2016 (23:46 IST)

रईसजादी ने नशे में थाने में मचाया उत्पात, पुलिस को दी भद्दी गालियां

रईसजादी ने नशे में थाने में मचाया उत्पात, पुलिस को दी भद्दी गालियां - Mumbai, rich girl, drugs, alcohol, police stations, violence
मुंबई। मुंबई के वर्ली थाने में नशे में धुत एक रईसजादी ने जमकर बवाल मचाया। इस लड़की ने न केवल ड्यूटी पर मौजूद वर्दीवालों पर हाथ चलाया, बल्कि उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं। लड़की की करतूत को मोबाइल फोन में कैद करने वालों पर भी इस लड़की का गुस्सा फूटा। इस लड़की ने ऐसा करने वालों पर भी हमले की कोशिश की। लड़की के साथ मौजूद दो लड़कों को इस पर काबू पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
पुलिस सूत्रों की मानें तो लड़की अपने दो दोस्तों के साथ शराब पीकर गाड़ी चला रही थी। ओवर स्पीडिंग में इसने कार डिवाइडर पर चढ़ा दी। जब गश्त लगा रही पुलिस और महिला पुलिसकर्मी लड़की और उसके दो साथी को थाने लेकर आई तो लड़की ने शराब के नशे में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। पुलिस का दावा है कि इस टल्ली लड़की को जब कार से निकालने के लिए पुलिसकर्मी पहुंचे तो उसने पुलिस वालों पर थूक दिया।
 
यही नहीं, इस लड़की ने असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर को दांत से काट लिया। लड़की के साथ कार में कुल तीन लड़के मौजूद थे, चिराग बोथरा (21), कपिल राठौड़ (21) और एक 17 साल का नाबालिग। पुलिस के मुताबिक कार में मौजूद दो लड़कों चिराग बोथरा और कपिल राठौड़ को दो दिनों के लिए जेल भेज दिया गया था। बाद में जमानत मिलने के बाद दोनों रिहा कर दिए गए, जबकि नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेजा गया।
ये भी पढ़ें
पंपोर के आतंकियों को मारने पर सेना और CRPF में विवाद!