शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Monkey
Written By
Last Modified: सहारनपुर , शनिवार, 18 अप्रैल 2015 (18:13 IST)

उत्‍पाती बंदर ने कई लोगों को काटा

उत्‍पाती बंदर ने कई लोगों को काटा - Monkey
सहारनपुर। एक पुलिस चौकी पर एक उत्पाती बंदर ने कई लोगों को काट खाया है। यह घटना उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना सरसावा के अंतर्गत शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर हुई है।
 
सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि शनिवार को शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर एक उत्पाती बंदर ने कई लोगों को काट खाया।
 
उन्होंने बताया कि जब एक स्थानीय भाकियू नेता ने चौकी के भीतर घुसे इस उत्पाती बंदर को  पकड़ने का प्रयास किया तो बंदर ने उस पर भी हमला कर दिया।
 
इसी बीच चौकी पर मौजूद एक सिपाही राजेन्द्र यादव ने अपनी रिवॉल्वर से भाकियू नेता को बचाने  के प्रयास में गोली चला दी। गोली जमीन से टकराकर भाकियू नेता को लग गई।
 
उन्होंने बताया गोली चलने की आवाज सुनकर बंदर भाग गया। सभी घायलों का उपचार किया जा  रहा है। (भाषा)