शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Minor girl, Uttar Pradesh, rape, Saharanpur police,
Written By
Last Modified: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 (16:59 IST)

युवती ने नाबालिग से किया रेप, बनाया शादी का दबाव

युवती ने नाबालिग से किया रेप, बनाया शादी का दबाव - Minor girl, Uttar Pradesh, rape, Saharanpur police,
सहारनपुर। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में एक युवती के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेस (पॉक्सो) के तहत केस दर्ज किया गया है। युवती पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग के साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बनाया।
यह मामला पीड़ित नाबालिग लड़के के एक युवती पर बेहद ही संगीन आरोप लगाने के बाद दर्ज किया गया है। मामले में एक नाबालिग लड़के ने अपने से बड़ी उम्र की लड़की पर शारीरिक उत्पीडऩ का आरोप लगाया। 16 साल के नाबालिग लड़के का आरोप है कि लड़की उस पर शादी करने का दबाव बना रही है।

पीड़ित लड़के की शिकायत पर लड़की के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सहारनपुर पुलिस ने कोर्ट का आदेश मानते हुए 23 साल की आरोपी लड़की पर केस दर्ज किया है।
 
वीडियो ऑनलाइन करने की धमकी :  पुलिस के मुताबिक लड़की के पास नाबालिग लड़के के साथ की कुछ सेक्स वीडियो हैं। इसी का डर दिखाकर लड़की कुछ दिनों से किशोर का उत्पीडऩ कर रही थी। लड़की अब लड़के पर सेक्स वीडियो को ऑनलाइन करने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रही थी। (एजेंसियां)
ये भी पढ़ें
'एवरेस्ट फतह' का दावा निकला झूठा, भारतीय दंपति पर प्रतिबंध