बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Meghalaya
Written By
Last Modified: शिलांग , शनिवार, 5 सितम्बर 2015 (11:43 IST)

मेघालय में बाढ़ से 40 हजार लोग प्रभावित

मेघालय में बाढ़ से 40 हजार लोग प्रभावित - Meghalaya
शिलांग। मेघालय में भारी बारिश के कारण पश्चिमी गारो हिल्स जिले में आई बाढ़ से 40 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

पश्चिमी गारो हिल्स जिले के उपायुक्त प्रवीण बख्शी ने बताया कि बाढ़ के कारण जिले के 86 गांवों के 43 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। यहां से निकाले गए लोगों को ऊपरी इलाकों में बनाए गए 21 राहत शिविरों में रखा गया है।

बख्शी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने के लिए नावों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर आ गई जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। (वार्ता)