बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. MCD election : AAP internal survey
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 (10:40 IST)

एमसीडी चुनाव: आप के सर्वे में भाजपा को 202 सीटें!

एमसीडी चुनाव: आप के सर्वे में भाजपा को 202 सीटें! - MCD election : AAP internal survey
नई दिल्ली। एमसीडी चुनाव को लेकर भाजपा और आप में जंग चरम पर है। दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। लेकिन इस बार आप द्वारा सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी न करना भी चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा का दावा है कि इस रिपोर्ट में भाजपा को 202 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। 
 
भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने कोई सर्वेक्षण जारी नहीं किया। अरविंद केजरीवाल के इस आतंरिक सर्वे में भाजपा को 202 सीटें मिल रही है। केजरीवालजी डर गए हैं।  
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिल्ली के राजौरी गार्डन में हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को एक करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार का असर आम आदमी पार्टी के मनोबल पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि पार्टी अभी भी उम्मीद कर रही है कि उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह ही भारी सफलता मिलेगी। 
ये भी पढ़ें
सेंसेक्स 267 अंक उछला, निफ्टी फिर 9,200 के पार