शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Markandeya Katju on cow
Written By
Last Modified: वाराणसी , शनिवार, 3 अक्टूबर 2015 (22:31 IST)

गाय पर यह क्या बोल गए काटजू, बवाल...

गाय पर यह क्या बोल गए काटजू, बवाल... - Markandeya Katju on cow
वाराणसी। दिल्ली के निकट ग्रेटर नोएडा के दादरी में गोमांस खाने की अफवाह के कारण एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की घटना को ‘राजनीति से प्रेरित’ करार देते हुए उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मार्कन्डेय काटजू ने कहा कि गाय सिर्फ एक पशु है ‘जो किसी की माता नहीं हो सकती।’
 
उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में कहा, 'गाय सिर्फ एक पशु है और कोई पशु किसी की माता नहीं हो सकता। अगर मैं गौमांस खाना पसंद करता हूं तो इसमें गलत क्या है। 
 
उन्होंने कहा कि दुनिया भर में लोग गौमांस खाते हैं। अगर मैं भी खाना पसंद करता हूं तो इसे कौन रोक सकता है।' 
 
बाद में काटजू की टिप्पणियों का विरोध करते हुए कई छात्रों ने प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने काटजू का रास्ता रोकने का भी प्रयास किया।
 
काटजू ने दादरी में गौमांस की अफवाह को लेकर अखलाक नामक शख्स के मारे जाने की घटना की कड़ी निंदा की। (भाषा)