शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Maoists encounter in Malkangiri
Written By
Last Updated : सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 (15:57 IST)

आंध्र प्रदेश-ओडिशा की सीमा पर पुलिस की माओवादियों से मुठभेड़, 21 माओवादी ढेर

आंध्र प्रदेश-ओडिशा की सीमा पर पुलिस की माओवादियों से मुठभेड़, 21 माओवादी ढेर - Maoists encounter in Malkangiri
विजयवाडा। आंध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा पर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 21 माओवादी मारे गए हैं जिसमें कम से कम दो शीर्ष माओवादी नेताओं के भी शामिल रहने की संभावना है जिनके सिर पर 20-20 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। मुठभेड़ में आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड बल के दो वरिष्ठ कमांडर भी घायल हो गए जिन्हें हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए विशाखापत्तनम ले जाया गया।
 
दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा ओडिशा में मलकानगिरी के रामगुरहा में एक नियमित तलाश अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में मारे जाने वालों में शीर्षस्तरीय माओवादी नेताओं गजरला रवि उर्फ उदय और चलपति के शामिल होने का संदेह है। मारे जाने वालों में शीर्ष माओवादी नेता रामकृष्ण के बेटे मुन्ना के भी शामिल होने की बात कही गई है।
 
आज तड़के करीब एक घंटे तक हुई मुठभेड़ में मारे जाने वालों में 15 पुरुषों के अलावा कुछ महिला माओवादियों के भी शामिल होने की बात कही गई है। इस बारे में पूछे जाने पर एक शीर्ष स्तरीय पुलिस अधिकारी ने बताया, 'ऐसा हो सकता है, लेकिन इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा।'
 
पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से चार एके-47 राइफलें बरामद की हैं। यहां माओवादियों का एक गुप्त ठिकाना भी मिला है। पुलिस का कहना है कि माओवादियों की एक बड़ी बैठक इस इलाके में होने की सूचना थी।
 
जिस प्रकार के हथियार मौके पर पुलिस बल को मिले हैं उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि काफी बड़े स्तर के माओवादी नेता इस बैठक में शामिल हुए होंगे। जांच के बाद पुलिस सूत्रों का कहना कि पांच बड़े माओवदी नेता इस बैठक के लिए मौके पर आए थे। फिलहाल पुलिस मारे गए माओवादियों की पहचान के लिए जांच कर रही है। 
 
बीबीसी की खबर अनुसार पुलिस को आशंका है कि मुठभेड़ में कई और माओवादी छापामारों को गोलियां लगी हैं, जो वहां से भागने में कामयाब रहे। सुरक्षा बलों ने पूरे जंगल को घेर लिया है। वहां बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा जा रहा है।
 
ओडिशा का मलकानगिरी इलाका छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश से लगा हुआ है। इसे माओवादियों का गढ़ माना जाता है।