बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Man Steals, Harley Davidson
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 4 सितम्बर 2015 (12:19 IST)

हैदराबाद में चुराई थी हार्ली डेविडसन, मुंबई में हुआ गिरफ्तार

हैदराबाद में चुराई थी हार्ली डेविडसन, मुंबई में हुआ गिरफ्तार - Man Steals, Harley Davidson
हैदराबाद। पिछले दिनों एक शातिर चोर हैदराबाद के एक शो रूम से महंगी हार्ली डेविडसन बाइक चुराकर नौ दो ग्यारह हो गया था। हैदराबाद से गायब हुए इस चोर को शहर से 706 किमी दूर मबंई में टास्क फोर्स पुलिस ने चोरी के दूसरे दिन गुरुवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शातिर चोर के बारे में सुराख मुंबई के विभिन्न प्रेट्रोल पंपों के सीसीटीवी कैमरे की निगरानी करते हुए लगाए। जिसमें वह पेट्रोल भराने के लिए गया था। 
 
इस शातिर चोर का नाम ताहिर अली है। वह मंगलवार को हैदराबाद में हार्ली डेविडसन के शो रूम में गया था जहां उसे स्ट्रीट 750 मॉडल की बाइक टेस्ट ड्राइव के लिए दी गई थी।
 
जिसके बाद वह गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गया। जब वह कुछ देर तक नहीं लौटा तो शो रूम वालों ने इस सबंध में पुलिस को जानकारी दी और सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराते हुए शिकायत दर्ज करवाई।              
 
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह चोर इस तरह की वारदातों को पहले भी अंजाम दे चुका होगा। पुलिस उसे वापस हैदराबाद लाने की योजना बना रही है।