बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. man lynched for stopping officials from taking photos of women defecating in open
Written By
Last Modified: जयपुर , शनिवार, 17 जून 2017 (08:09 IST)

शौच करती महिलाओं का फोटो ले रहे थे, विरोध करने पर ली जान

शौच करती महिलाओं का फोटो ले रहे थे, विरोध करने पर ली जान - man lynched for stopping officials from taking photos of women defecating in open
जयपुर। राजस्थान के प्रतापगढ़ शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति को खुले में शौच करती महिलाओं के फोटो लेने का विरोध करना खासा महंगा पड़ गया। फोटो ले रहे नगर परिषद के कर्मचारियों ने उसे इस कदर पीटा की उसकी जान ही चली गई। 
 
बताया जाता है कि शहर की कच्ची बस्ती में शुक्रवार सुबह कुछ महिलाएं खुले में शौच कर रही थी। नगर परिषद के कर्मचारी इन महिलाओं की फोटो ले रहे थे। यह देखकर श्रमिक संगठन से जुडे जफर खान नामक एक व्यक्ति ने इसका विरोध किया। इस पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने उसके साथ धक्का मुक्की और मारपीट की जिससे उसकी हालत बिगड गई।
 
युवक की हालत बिगड़ती देख नगर परिषद कर्मचारी वहां से चले गए और युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
 
इसकी जानकारी मिलते ही आक्रोशित लोगों ने जाम लगा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी घटना के दोषियों को गिरफतार करने की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर जाम लगाकर बैठ गए। 
 
प्रतापगढ के कोतवाली थाना प्रभारी मांगी लाल विश्नोई ने कहा कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि जफर खान की मृत्यु मारपीट से या अन्य किसी कारण से हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
मानसून अपडेट! मानसून हुआ लेट, जानिए कब पहुंचेगा मध्यप्रदेश...