शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. local train kills 3 railway employees repairing signals
Last Updated : मंगलवार, 23 जनवरी 2024 (14:58 IST)

ट्रेक पर खराब सिग्नल सुधार रहे थे 3 कर्मचारी, चर्चगेट जा रही लोकल ट्रेन ने ली जान

ट्रेक पर खराब सिग्नल सुधार रहे थे 3 कर्मचारी, चर्चगेट जा रही लोकल ट्रेन ने ली जान - local train kills 3 railway employees repairing signals
Train accident : महाराष्ट्र के पालघर जिले में वसई के पास एक लोकल ट्रेन की चपेट में आने से पश्चिम रेलवे के 3 कर्मचरियों की मौत हो गई। रेलवे कर्मचारी सिग्नल से संबधित समस्या ठीक कर रहे थे।
 
राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात आठ बजकर 55 मिनट पर वसई रोड और नायगांव स्टेशन के बीच हुई। लोकल ट्रेन चर्चगेट की ओर जा रही थी।
 
मृतकों की पहचान मुख्य सिग्नल निरीक्षक (भायंदर) वासु मित्रा, इलेक्ट्रिकल सिग्नल मेंटेनर (वसई रोड) सोमनाथ उत्तम लाम्बुत्रे और हेल्पर सचिन वानखड़े के रूप में की गई है। ये सभी कर्मचारी पश्चिम रेलवे के मुंबई संभाग के सिग्नल विभाग से थे।
 
कर्मचारी कुछ सिग्नल प्वॉइंट को ठीक करने गए थे जो सोमवार शाम को खराब हो गए थे। पश्चिम रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने तीनों मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 55-55 हजार की सहायता राशि प्रदान की है।
Edited by : Nrapendra Gupta