शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Leopard in school
Written By
Last Modified: अहमदाबाद , मंगलवार, 1 दिसंबर 2015 (23:54 IST)

स्कूल में घुसा तेंदुआ, मची अफरातफरी

स्कूल में घुसा तेंदुआ, मची अफरातफरी - Leopard in school
अहमदाबाद। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के एक स्कूल में मंगलवार को तेंदुए के घुस जाने से अफरातफरी मच गई।
 
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि उना तालुका के पालडी गांव के सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने जब स्कूल परिसर में एक तेंदुए को घूमते देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने हालांकि होशियारी का परिचय देते हुए सभी 39 बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया।
 
पुलिस और वन विभाग के विशेषज्ञों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को एक पिंजरे में पकड़ा। वह स्कूल की छत के ऊपर चढ़ गया था। तेंदुआ निकटवर्ती गिर के जंगलों से भटक कर वहां आ गया था। (वार्ता)