शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. kumara swami karnatak
Written By
Last Updated : रविवार, 10 फ़रवरी 2019 (15:37 IST)

कर्नाटक में ओडियो क्लिप का 'ड्रामा', कुमार स्वामी बोले- फर्जी निकला तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास...

कर्नाटक में ओडियो क्लिप का 'ड्रामा', कुमार स्वामी बोले- फर्जी निकला तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास... - kumara swami karnatak
कर्नाटक में एक ओडियो क्लिप से सियासी भूचाल आया हुआ है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ओडियो क्लिप जारी करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं।
 
कुमार स्वामी ने पूर्व मुख्मयंत्री येदियुरप्पा का ओडियो क्लिप जारी कर यह आरोप लगाया था कि वे जेडीएस विधायकों की खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। कुमार स्वामी के मुताबिक ओडियो क्लिप में येदियुरप्पा विधायक नागन गौड़ा के बेटे शरण को फोन करके 25 करोड़ रुपए और उनके पिता को मंत्रालय देने का वादा कर रहे हैं। 
 
येदियुरप्पा ने कहा मनगढ़त कहानी : इस क्लिप को फर्जी करार देते हुए येदियुरप्पा ने कहा था कि मुख्यमंत्री सरकार की नाकामी छिपाने के लिए मनगढ़ंत कहानी बना रहे हैं। येदियुरप्पा ने कहा था कि उन्होंने नागन से समर्थन मांगने के लिए किसी से मुलाकात नहीं की। यह सरकार की नाकामी को छिपाने के लिए ड्रामा कर रही है। जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने लोगों का भरोसा खो दिया है। अब सरकार में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।
...तो ले लूंगा राजनीति से संन्यास : कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का ऑडियो क्लिप फर्जी निकला तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश से सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। मैं यह क्लिप प्रधानमंत्री को भेजूंगा, जो दावा करते हैं कि वे अकेले देश को बचाने वाले हैं।
ये भी पढ़ें
मोदी राज में बंपर नौकरियां, 3.79 लाख से ज्यादा लोगों को हुआ फायदा...