शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kumar Gandharv's wife Vasundhara Komkali died
Written By

कुमार गंधर्व की पत्‍नी वसुंधरा कोमकली का निधन

कुमार गंधर्व की पत्‍नी वसुंधरा कोमकली का निधन - Kumar Gandharv's wife Vasundhara Komkali died
देवास। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पद्म विभूषण पंडित कुमार गंधर्व की धर्मपत्नी वसुंधरा कोमकली का बुधवार को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 
 
शास्त्रीय गायिका कलापिनी कोमकली की मां वसुंधरा स्वयं भी प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका थीं। अंतिम संस्‍कार गुरुवार को किया जाएगा।

साहित्यकार संदीप नाइक ने वसुंधरा ताई कोमकली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अभी 13 जून की बात है कि हम कुमार जी के घर मिले थे एक कार्यक्रम में और ताई से लम्बी बात की थी। देवास ने अपनी स्नेहिल मां को खोया और देश ने एक महानतम संगीत गायिका को। 

वसुंधरा की अंतिम यात्रा गुरुवार को भानुकुल, माताजी का रास्ता, से प्रातः दस बजे निकलेगी।