गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kobra
Written By
Last Modified: बुधवार, 26 नवंबर 2014 (14:05 IST)

कोबरा ने काटा, गुस्साए शराबी ने सांप के किए दो टुकड़े (वीडियो)

कोबरा ने काटा, गुस्साए शराबी ने सांप के किए दो टुकड़े (वीडियो) - Kobra
पटना। कटिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मनिहारी में एक युवक को जहरीले सांप कोबरा ने डंस लिया। इसके बाद युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने इलाज के लिए भागने के बजाय सांप को ही पकड़कर काट लिया।
 
इतना ही नहीं युवक ने सांप के दो टुकड़े कर दिए। सांप के डंसे इस युवक को तो डॉक्टरो ने बचा लिया, लेकिन इंसान के डंसे कोबरा की मौत हो गई।
 
 
ईटीवी रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला मनिहारी का है जहां जोधन ऋषि शराब के नशे में अपने घर में सोया था। तभी उसे जहरीले कोबरा ने डंस लिया, जिससे उसकी नींद खुल गई और उसने घबराने के बजाय सांप को ही दांत से काट लिया और दो टुकड़े कर दिए।