बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kejriwal government Delhi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 13 फ़रवरी 2016 (07:37 IST)

घट रहा है केजरीवाल का प्रभाव, अभी चुनाव हों तो...

घट रहा है केजरीवाल का प्रभाव, अभी चुनाव हों तो... - Kejriwal government Delhi
नई दिल्ली। एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि यदि दिल्ली में अभी चुनाव हों तो आम आदमी पार्टी को 47 प्रतिशत मतों के साथ 48 सीटें मिलेंगी। इसमें यह भी कहा गया है कि भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव के निराशाजनक प्रदर्शन के मुकाबले कहीं बेहतर प्रदर्शन करेगी।
 
एबीपी-न्यूज-नील्सन के सर्वेक्षण के अनुसार भाजपा को आज चुनाव होने पर दिल्ली में 22 सीटें मिलेंगी जो 2015 में तीन सीटें ही जीत पाई थी। सर्वेक्षण के अनुसार पिछले विधानसभा चुनाव में शून्य पर रहने वाली कांग्रेस फिर से शून्य पर ही रहती प्रतीत होती है।
 
इसके मुताबकि 35 प्रतिशत लोगों ने दिल्ली की आप सरकार के प्रदर्शन को अच्छा और करीब 15 प्रतिशत लोगों ने इसे बहुत अच्छा बताया। 30 प्रतिशत लोगों ने सरकार के कामकाज को औसत और 19 प्रतिशत लोगों ने खराब या बहुत खराब बताया।
 
मुख्यमंत्री के रूप में अरविन्द केजरीवाल को 33 प्रतिशत लोगों ने अच्छा बताया, जबकि 14 प्रतिशत लोगों ने उनके प्रदर्शन को बहुत अच्छा करार दिया। (भाषा)