गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kashmir Valley
Written By
Last Modified: श्रीनगर , शनिवार, 28 नवंबर 2015 (15:39 IST)

कश्मीर घाटी में शून्य से नीचे तापमान

कश्मीर घाटी में शून्य से नीचे तापमान - Kashmir Valley
श्रीनगर। समूची कश्मीर घाटी में शीतलहर के प्रकोप के साथ ही राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी सहित अधिकतर हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।


मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां कहा क‍ि कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे रहा। श्रीनगर में तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

इस मौसम में यह पहली बार है, जब यहां का तापमान शून्य से नीचे गया है। उन्होंने बताया कि लद्दाख क्षेत्र का लेह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

प्रवक्ता ने कहा कि पास के करगिल नगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। गुलमर्ग में तापमान शून्य से 4.6 डिग्री नीचे रहा वहीं पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

प्रवक्ता ने बताया कि कूपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि काजीगुंड में यह शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में कोकरनाग एकमात्र ऐसा स्थान रहा, जहां तापमान जमाव बिंदु से ऊपर रहा और यह 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि अगले हफ्ते में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है तथा तापमान में और गिरावट आ सकती है। (भाषा)