मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kashmir, flood
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 29 सितम्बर 2014 (18:40 IST)

बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया दुर्गा पूजा का पंडाल

बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया दुर्गा पूजा का पंडाल - Kashmir,  flood
नई दिल्ली। इस साल शहर के एक दुर्गा पूजा पंडाल की थीम जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की हालात बयां करती है और साथ ही भारतीय सेना वहां किए गए राहत कार्य को भी दर्शाती है।
सफदरजंग एन्क्लेव की मातृ मंदिर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष देवाशीष शाह ने बताया कि इस साल हम अपने ‘शक्तिमानों’ (भारतीय सेना) को सम्मानित कर रहे हैं। 
 
भारतीय सेना, जो हमारी सीमाओं की रक्षा कर रही है और देशभर में आपदा में फंसे नागरिकों को बचाती है जैसे इस साल जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ और पिछले साल उत्तराखंड में आई बाढ़ में लोगों का बचाव किया।
 
समिति के मुख्य पंडाल को बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया गया है, वहीं पंडाल के प्रवेश द्वार पर भारतीय सैनिकों के सम्मान में पंडाल को रूप दिया गया है। (भाषा)