शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kannada actress Maria Susyraj
Written By
Last Modified: अहमदाबाद , गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015 (23:46 IST)

कन्नड़ अभिनेत्री मारिया गिरफ्तार

कन्नड़ अभिनेत्री मारिया गिरफ्तार - Kannada actress Maria Susyraj
अहमदाबाद। मुंबई के टेलीविजन कार्यक्रम निर्माता नीरज ग्रोवर हत्याकांड में जेल की सजा काट चुकी कन्नड़ अभिनेत्री मारिया सुसयराज को हाजियों से बडोदरा में कथित तौर पर 2.68 करोड़ रुपए ठगने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया
 
मारिया ने इससे पहले गुजरात उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी जिसे कल ठुकरा दिया गया।
 
अहमदाबाद अपराध शाखा की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 35 वर्षीय अभिनेत्री को कर्नाटक के मैसूर में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया और उसे बड़ोदरा पुलिस को सौंपने की प्रकिया शुरू हो गई है। (भाषा)