गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kalyan Singh
Written By
Last Modified: जयपुर , बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (14:47 IST)

जनपथ पर झाडू लगाएंगे राजस्थान के राज्यपाल

जनपथ पर झाडू लगाएंगे राजस्थान के राज्यपाल - Kalyan Singh
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह 2 अक्टूबर को अमर जवान ज्योति के समीप प्रदेश कर महिला, पुरुष और बच्चों को स्वच्छ भारत की शपथ दिलाएंगे।
 
राजभवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल सिंह जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा आयोजित समारोह में लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाएंगे। वे स्वयं विधानसभा के सामने जनपथ पर झाडू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत करेंगे।
 
विज्ञप्ति के अनुसार स्वच्छ भारत अभियान के लिए राज्यपाल सिंह ने लोगों से स्वच्छ भारत अभियान में सहभागिता के लिए अपील की है। (भाषा)