गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Jayalalithaa
Written By
Last Modified: चेन्नई , शुक्रवार, 29 मई 2015 (16:28 IST)

जयललिता आरके नगर सीट से लड़ेंगी चुनाव

जयललिता आरके नगर सीट से लड़ेंगी चुनाव - Jayalalithaa
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक अध्यक्ष जे. जयललिता उत्तरी चेन्नई के आरके नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

पार्टी की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को बताया गया कि 27 जून को यहां होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी की तरफ से जयललिता को उम्मीदवार बनाया गया है। मुख्यमंत्री इस विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव में खड़ी हो रही हैं।

बयान में बताया गया कि यह सीट 17 मई को पार्टी विधायक पी. वेत्रीवेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले कर्नाटक उच्च न्यायालय से बरी होने के बाद जयललिता ने 23 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। (वार्ता)