बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. IT raid on Karnataka minister unearths undeclared Rs 162 crore
Written By
Last Modified: बेंगलुरु , मंगलवार, 24 जनवरी 2017 (07:54 IST)

मंत्री, महिला कांग्रेस प्रमुख के यहां आयकर छापा, 162 करोड़ की संपत्ति...

मंत्री, महिला कांग्रेस प्रमुख के यहां आयकर छापा, 162 करोड़ की संपत्ति... - IT raid on Karnataka minister unearths undeclared Rs 162 crore
बेंगलुरु। आयकर विभाग ने कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 162 करोड़ रुपए से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता लगाया तथा 41 लाख रुपए की नकदी के अलावा सोना और आभूषण जब्त किए गए।
 
अधिकारियों ने कहा कि विभाग को पिछले सप्ताह यहां, गोकाक और बेलगाम में मंत्री रमेश एल जारखिहोली और महिला कांग्रेस प्रमुख लक्ष्मी आर हेब्बालकर के परिसरों पर छापेमारी के दौरान कई बेनामी संपत्तियों और बिना स्पष्टीकरण वाले निवेश के बारे में जानकारी मिली है।
 
इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए जारखिहोली ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिसरों पर आयकर की छापेमारी के पीछे राजनीतिक षड़यंत्र है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
एक फरवरी को ही पेश होगा बजट, चुनाव आयोग ने लगाई यह शर्त...