शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Haryanvi singer Harshita Dahiya killes in panipat
Written By
Last Modified: चंडीगढ़ , बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (07:57 IST)

हरियाणवी गायिका हर्षिता की पानीपत में गोली मारकर हत्या

हरियाणवी गायिका हर्षिता की पानीपत में गोली मारकर हत्या - Haryanvi singer Harshita Dahiya killes in panipat
चंडीगढ़। हरियाणा में पानीपत जिले के चमरारा गांव में अज्ञात बदमाशों ने 22 वर्षीय एक हरियाणवी गायिका हर्षिता दहिया की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी।
 
पुलिस ने बताया कि हर्षिता गांव में एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के बाद शाम करीब चार बजे जब कार से घर लौट रही थीं तो तभी उनकी हत्या कर दी गई।
 
पुलिस उपाधीक्षक देशराज ने कहा, 'जब वह लौट रही थीं तो काले रंग की एक कार ने चमरारा के पास उनकी कार को रोक लिया और उससे उतरने के लिए मजबूर किया। दो अज्ञात युवकों ने गायिका के दो सहयोगियों और चालक को कार से बाहर आने को कहा तथा बाद में उन्हें गाड़ी में गोली मार दी।
 
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। हर्षिता दिल्ली के नरेला में रहती थीं। (भाषा) 
 
 
ये भी पढ़ें
अयोध्या में योगी आदित्यनाथ की दिवाली, जानिए क्या है कार्यक्रम...