गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Gurmeet Ram Rahim Singh
Written By
Last Modified: सोमवार, 29 दिसंबर 2014 (10:25 IST)

...तो सिर कटवा लेंगे गुरमीत राम रहीम सिंह

...तो सिर कटवा लेंगे  गुरमीत राम रहीम सिंह - Gurmeet Ram Rahim Singh
जयपुर। डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम सिंह ने उनके आश्रम में ‘जबर्दस्ती नपुंसक बनाए जाने’ के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यदि आरोप सिद्ध हुए तो वह अपना सिर कटवा लेंगे।
 
एक सवाल का जवाब देते हुए आज रहीम ने कहा, ‘यह सौ प्रतिशत झूठ है और आश्रम में हजारों लोग रहते हैं और मैंने कभी भी किसी सेवादार को ऐसा करने को नहीं कहा है और अगर हमने 1948 से लेकर आज तक सत्संग में या अकेले में ऐसा बोला हो तो हम अपना हम सिर कटवा लेंगे।’ उन्होंने अपने अनुयायियों से पूछा आप सच सच बताएं अपनी आत्मा की आवाज से बताएं क्या उन्होंने कभी ऐसा बोला है।
 
गौरतलब है कि डेरा प्रमुख राम रहीम के एक पूर्व अनुयायी हंसराज चौहान ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में उनके खिलाफ दायर याचिका में कहा है कि वह (राम रहीम) ने 400 संतों को अपने डेरा आश्रम में जबर्दस्ती नपुंसक बना रहे हैं।
 
अदालत ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने के आदेश दिए है। राम रहीम के अनुयायियों ने उनकी सुरक्षा, उनकी प्रथम फिल्म में अभिनय करने संबंधी प्रश्न पूछे।
 
एक संवाददाता ने जब उनसे पूछा गया कि आप सुरक्षाकर्मी क्यों रखते हैं..क्या आपको किसी से कोई खतरा है...तो उन्होंने कहा हम कभी भी ऐसी सुरक्षा में नहीं रहते हम हमेशा चलते रहते हैं और आप के बीच में रहते हैं। लेकिन हमने जो अच्छे नेक काम किए है उनमें पांच करोड़ लोगों को हमने शराब, अफीम, पोस्त छुड़ाया तो जिनकी दुकानें इसकी वजह से बंद हो गई उनको हम अच्छे नहीं लगते। (भाषा)