शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Gurat police, Motor bike, Harley davidson
Written By
Last Modified: सोमवार, 29 दिसंबर 2014 (11:44 IST)

अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को मिलेगी हार्ले डेविडसन

अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को मिलेगी हार्ले डेविडसन - Gurat police, Motor bike, Harley davidson
गुजरात पुलिस को शहर में पेट्रोलिंग और अपराधियों को पकड़ने के लिए हार्ले डेविडसन मोटरबाइक मिलने वाली है। अगर हार्ले  डेविडसन की स्ट्रीट 750 बाइक की बात करें जो पुलिस वालों को दी जाने वाली है वह हार्ले डेविडसन कंपनी की सबसे सस्ती और बढ़िया बाइकों में से एक है। 
 
इस बाइक ने 2014 का प्रतिष्ठित इंडियन मोटरसाइकल ऑफ़ द ईयर भी जीता है, यह नई मोटरसाइकलें गुजराती पुलिस के बेड़े में जल्द ही शामिल होंगी। गुजरात पुलिस ने 225  बोलेरो सफेद कलर की जीप कारें व 350 मोटरसाइकिलें खरीदी हैं। (एजेंसियां)