शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Gold stolen from custom office
Written By
Last Modified: तिरुचिरापल्ली , रविवार, 19 अप्रैल 2015 (15:57 IST)

सीमा शुल्क कार्यालय से 5 करोड़ का सोना चोरी

सीमा शुल्क कार्यालय से 5 करोड़ का सोना चोरी - Gold stolen from custom office
तिरुचिरापल्ली। सीमा शुल्क कार्यालय के लॉकर से 5 करोड़ रुपए मूल्य के लगभग 12 किलोग्राम सोना चोरी होने का मामला रविवार को सामने आया।

पुलिस ने बताया कि सोना हाल के दिनों में यहां के हवाई अड्डे पर तस्करों से जब्त किया गया था और लॉकर में रखा गया था। बदमाशों ने इसे चुरा लिया। लॉकर को अदालत में पेश किया जाना था।

छावनी पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में सीमा शुल्क विभाग ने चोरी हुए सोने की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए बताई। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बदमाश किस तरह से सीमा शुल्क कार्यालय में घुसे। (भाषा)