शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. gold biscuits
Written By
Last Modified: तिरूचिरापल्ली (तमिलनाडु) , सोमवार, 31 अगस्त 2015 (00:05 IST)

55 लाख रुपए के सोने के बिस्कुट बरामद

55 लाख रुपए के सोने के बिस्कुट बरामद - gold biscuits
तिरूचिरापल्ली (तमिलनाडु)। मलेशिया से यहां पहुंची चार महिलाओं के पास से 55 लाख रुपए मूल्य के लगभग 2.3 किलोग्राम सोने के बिस्कुट बरामद किए गए।
 
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह महिला एयर एशिया के विमान से यहां पहुंची थी।
 
उन्होंने बताया कि खुफिया अधिकारियों को उनकी गतिविधि संदिग्ध लगी और उनकी तलाशी ली गई जिसके बाद यह जब्ती की गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि सभी चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है और जांच की जा रही है। (भाषा)