बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. German lady alleges rape byhusband
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 22 जून 2017 (07:46 IST)

जर्मन महिला का आरोप, पति ने किया बलात्कार, ससुर ने की छेड़छाड़

जर्मन महिला का आरोप, पति ने किया बलात्कार, ससुर ने की छेड़छाड़ - German lady alleges rape byhusband
नई दिल्ली। जर्मनी की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके भारतीय पति ने उनके पंजाब में रहने के दौरान उससे बलात्कार किया था। दोनों की सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी।
 
डीसीपी (मध्य) मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि महिला की शिकायत पर यहां पहाड़गंज पुलिस थाना में बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है।
 
महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह पिछले साल शादी होने के बाद परिवार के साथ पंजाब में रहने लगी तब उसके 24 वर्षीय पति ने उससे बलात्कार किया जबकि उसके ससुर ने उससे छेड़छाड़ की। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर! आईएस ने इराक की प्रसिद्ध नूरी मस्जिद को उड़ाया