शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. बिहार में चुनाव से पहले BJP को झटका! कोरोना पॉजिटिव हुए देवेन्द्र फडणवीस
Written By
Last Updated : शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (16:52 IST)

बिहार में चुनाव से पहले BJP को झटका! कोरोना पॉजिटिव हुए देवेन्द्र फडणवीस

Devendra Fadnavis | बिहार में चुनाव से पहले BJP को झटका! कोरोना पॉजिटिव हुए देवेन्द्र फडणवीस
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि वे कोरोनावायरस जांच में संक्रमित पाए गए हैं। भाजपा नेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी साझा की
उन्होंने कहा कि मैं लॉकडाउन से ही प्रतिदिन काम कर रहा था, लेकिन लगता है कि भगवान अब चाहते हैं कि कुछ समय के लिए रुक जाऊं और विश्राम करूं। मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं और क्वारंटाइन में हूं। चिकित्सकों की सलाह के मुताबिक उपचार ले रहा हूं।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा कि जो लोग मेरे संपर्क में आए, उनके लिए सलाह है कि अपनी कोविड-19 जांच करा लें। सभी लोग अपना ध्यान रखें। (भाषा)
ये भी पढ़ें
केजरीवाल ने फ्लाईओवर जनता को किए समर्पित, 303 के बजाए 250 करोड़ में बनाकर 53 करोड़ बचाए