गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. fishman deadbody
Written By

पाक से लाया गया गुजराती मछुआरे का शव

पाक से लाया गया गुजराती मछुआरे का शव - fishman deadbody
वडोदरा। पाकिस्तान की जेल में 55 दिन पहले रहस्यमयी हालातों में मरने वाले गुजरात के एक मछुआरे के शव को पाकिस्तान से मुंबई लाया गया।
 
गुजरात मत्स्य विभाग के अधिकारी जे.के. राठौड़ ने बताया कि बाला नारद सिंगाद नाम के मछुआरे की मौत कराची एक जेल में 25 जुलाई को हो गई थी। उसका शव कल देर रात मुंबई पहुंच गया। पार्थिव शरीर के गुजरात के गिर सोमनाथ के उना तालुका स्थित उसके पैतृक गांव सोनेरी गांव पहुंचने की संभावना है।
 
राज्य सरकार ने राठौड़ और एक अन्य अधिकारी पी गाडिया को मुंबई में उसका शव प्राप्त करने के लिए भेजा था।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद दोनों अधिकारी शव को लेकर रवाना हो गए थे।
 
गाडिया ने कहा कि हमने शव को प्राप्त कर लिया है और हम सड़क मार्ग से उसे सोनेरी गांव ले जा रहे हैं। (भाषा)