गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Fisherman, freed, Tamil nadu, 23 fisherman
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 मई 2015 (15:46 IST)

तमिलनाडु और केरल के 23 मछुआरे रिहा, पहुंचे घर

तमिलनाडु और केरल के 23 मछुआरे रिहा, पहुंचे घर - Fisherman, freed, Tamil nadu, 23 fisherman
कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। डिएगो गार्सिया में कथित तौर पर अवैध तरीके से मछली पकड़ने के मामले में नौसैन्य अधिकारियों द्वारा 11 मई को हिरासत में लिए गए तमिलनाडु और केरल के 23 मछुआरों को  रिहा कर दिया गया है।
मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक जे. नबिराज ने बताया कि मछुआरों को 23 मई को रिहा कर  दिया गया और वे शुक्रवार को अपनी 2 नौकाओं के साथ मुत्तम पहुंच गए। इन नौकाओं को छोड़ दिया  गया था।
 
हालांकि उन्होंने बताया कि मछुआरों की मछली पकड़ने की सामग्री, वायरलेस उपकरण और जीपीएस नहीं  लौटाया गया है। नबिराज ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए  हस्तक्षेप किया। इन मछुआरों में 21 मछुआरे कन्याकुमारी जिले के और 2 केरल के तिरुवनंतपुरम के हैं।  (भाषा)