शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. fire in Mumbai
Written By
Last Modified: मुंबई , रविवार, 26 अक्टूबर 2014 (07:46 IST)

मुंबई में सेना की कैंटीन में भीषण आग

मुंबई में सेना की कैंटीन में भीषण आग - fire in Mumbai
मुंबई। दक्षिण मुंबई में रेलवे स्टेशन से लगी सेना की कैंटीन में भयंकर आग लग गई। हालांकि हादसे में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
 
बृहनमुंबई नगर निगम के अधिकारी ने बताया, 'हमें रात 11 बजकर 30 मिनट पर दक्षिण मुंबई में डॉकयार्ड रोड स्टेशन से लगी एक बंद पड़ी सैन्य कैंटीन में आग लगने की सूचना मिली। सूचना के बाद हमने घटनास्थल पर दमकल के छह वाहन भेजे।'
 
उन्होंने बताया, 'आग बुझाने की कोशिश में घटना स्थल पर अभी भी दमकल के 12 वाहन और छह पानी के इंजन मौजूद हैं।' अधिकारी ने बताया कि आरंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि पटाखों के जलने के कारण आग लगी।
 
उन्होंने बताया, 'जांच के बाद ही हम आग लगने के कारण की पुष्टि कर सकते हैं। आग यदि दिन में लगी होती तो जानमाल के नुकसान की आशंका ज्यादा रहती।'
 
मध्य रेलवे के हार्बर लाइन पर परिचालन अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है जहां से डॉकयार्ड रोड स्टेशन से टेूनें गुजरती हैं। (भाषा)