बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. fire in Delhi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 2 नवंबर 2016 (10:15 IST)

दिल्ली के शाहदरा में भीषण आग, तीन की मौत

दिल्ली के शाहदरा में भीषण आग, तीन की मौत - fire in Delhi
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक मकान में आग लग जाने से तीन लोगों की आज मौत हो गई और 10 अन्य लोग झुलस गए।
 
दिल्ली दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक मकान के पार्किंग स्थल में आग लगने के बारे में सुबह पांच बजकर छह मिनट पर फोन आया। आग चार मंजिला इमारत में लगी।
 
अधिकारी ने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर भेजी गईं और आग पर सुबह साढ़े छह बजे काबू पाया गया।
 
आग लगने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और उनकी पहचान किया जाना अभी बाकी है। आग में झुलसे 10 लोगों का जी टी बी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
वन रैंक वन पेंशन के लिए पूर्व सैनिक ने दी जान