शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. FIR against kumar vishwas for comment in kapil sharma show
Written By
Last Modified: बुधवार, 5 जुलाई 2017 (12:37 IST)

कपिल शर्मा शो में कुमार विश्वास ने की अश्लील टिप्पणी, हुई FIR

कपिल शर्मा शो में कुमार विश्वास ने की अश्लील टिप्पणी, हुई FIR - FIR against kumar vishwas for comment in kapil sharma show
वरिष्‍ठ आप नेता और कवि कुमार विश्वास को कपिल शर्मा के शो में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करना खासा महंगा पड़ा गया। इस मामले में दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
 
कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कवि और आप नेता कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शो 1 जुलाई को प्रसारित हुआ था। इसमें कुमार विश्वास के साथ ही शायर राहत इंदौरी और शायरा शबीना अदीब भी मौजूद थे।
 
कुमार विश्वास ने शो में कहा कि चुनाव के समय अपनी कालोनी या अपनी जगह से चुनाव लड़ने पर बड़ी दिक्कत हो जाती है। यानी जिस लड़की से आपका अफेयर चला हो उसके पति को भी जीजाजी कहना पड़ता है। जीजा जी वोट दे देना सामान तो आप ले ही गए हैं।
 
शिकायतकर्ता ने बताया है कि जब वह अपनी बेटी के साथ बैठकर यह शो देख रही थीं तो उनकी बेटी ने उनसे पूछा कि मम्मी क्या हम भी शादी के बाद सामान हो जाएंगे? महिलाएं क्या कोई वस्तु होती हैं? इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें
परोपकार शब्द को सार्थक करती युवाओं की टोली