मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Fir against 39 on Chamki Bukhar
Written By
Last Modified: मंगलवार, 25 जून 2019 (19:30 IST)

चमकी बुखार के खिलाफ प्रदर्शन किया तो 39 के खिलाफ FIR

चमकी बुखार के खिलाफ प्रदर्शन किया तो 39 के खिलाफ FIR - Fir against 39 on Chamki Bukhar
पटना। बिहार में चमकी बुखार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस जानलेवा बीमारी से अब तक 150 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। भले ही सरकार इस बीमारी से हो रही मौतों पर बेबस नजर आ रही है पर इसके खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर उसने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। वैशाली के हरिवंशपुर गांव में पुलिस ने ऐसे 39 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है जो पानी की किल्लत और चमकी बुखार से हुई मौतों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
 
प्रशासन की इस कार्रवाई से डरे उन लोगों ने गांव खाली कर दिया है, जिनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। गांव की महिलाओं ने कहा कि हमारे बच्चों की मौत हुई है, जब हमने सड़क पर प्रदर्शन किया तो प्रशासन ने हमारे खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया है। 
 
उल्लेखनीय है कि हरिवंशपुर के लोगों ने रविवार को सांसद पशुपति कुमार पारस और विधायक राजकुमार साह का विरोध करते हुए उन्हें बंधक बना लिया था। यहां के लोग इस बार से नाराज थे कि इतनी बड़ी आपदा के बाद यहां कोई जनप्रतिनिधि नहीं आया।
 
हरिवंशपुर गांव रामविलास पासवान की राजनीति का क्षेत्र रहा है। इस इलाके के लोग पिछले कुछ दिनों से पानी की किल्लत और चमकी बुखार से काफी प्रभावित हैं, लेकिन रामविलास पासवान यहां नहीं पहुंचे थे। 22 जून को यहां के लोगों ने रामविलास पासवान की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए थे। इसके एक ही दिन बाद एलजेपी सांसद पशपुति पारस यहां पहुंचे थे। लेकिन उन्हें लोगों का विरोध झेलना पड़ा था, इसके बाद 39 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।