शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. fake, notes, ISI
Written By
Last Updated : बुधवार, 7 अक्टूबर 2015 (09:01 IST)

नकली नोटों के तस्कर का संपर्क आईएसआई से

नकली नोटों के तस्कर का संपर्क आईएसआई से - fake, notes, ISI
नागपुर। आतंकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) ने हाल ही में नकली नोटों की तस्करी करने वाले 30 वर्षीय हुसैन को गिरफ्तार किया जिसका संपर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से है।
         
            
एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब एटीएस के अधिकारियों ने आरोपी को 9. 11 लाख नकली रुपए  के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ की।

पश्चिम बंगाल का निवासी हुसैन रविवार को हावडा-कुर्ला एक्सप्रेस से नागपुर आया था लेकिन एटीएस के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
 
अधिकारियों को हुसैन के पास से पैन कार्ड और रेलवे का टिकट बरामद हुआ। पूछताछ से पता चला कि आरोपी के तार आईएसआई से जुडे हैं। गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने 13 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। (वार्ता)