शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Facebook
Written By
Last Modified: मंगलवार, 14 अक्टूबर 2014 (16:40 IST)

फेसबुक पर दोस्ती कर कई लड़कियों से की शादी

फेसबुक पर दोस्ती कर कई लड़कियों से की शादी - Facebook
बिजनौर। फेसबुक पर हसीन सपनों का जाल बुनकर लड़कियों को फांसने वाले एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस युवक की पहचान कलीम के तौर पर की गई है।

वह अमरोहा के ढक्का गांव का रहने वाला है। उसने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपना अकाउंट पवन चौधरी के नाम से खोला था। यह मामला तब सामने आया जब एक लड़की 22 सितंबर को अपने घर से फरार हो गई जो सोमवार को पुलिस के हाथ लगी।

जांच अधिकारी विकास यादव ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पाया गया कि लड़की फेसबुक पर एक युवक के संपर्क में थी। लड़की ने बताया कि उसने उस युवक से दिल्ली में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है।

उन्होंने बताया कि कानपुर और देहरादून की कुछ लड़कियों को भी इस युवक ने इसी तरह धोखा दिया था। इन लड़कियों ने भी पुलिस से शिकायत की है। एक लड़की ने बताया कि इस युवक ने स्पेन की एक युवती से भी शादी की थी और उससे 20 लाख रुपए लूट लिए थे। पुलिस ने बताया कि कलीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कलीम की तलाश की जा रही है। (भाषा)