बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Ex Justice PD Muley Dies
Written By
Last Updated :इंदौर , गुरुवार, 8 दिसंबर 2016 (14:02 IST)

पूर्व न्यायमूर्ति पीडी मुले का निधन

पूर्व न्यायमूर्ति पीडी मुले का निधन - Ex Justice PD Muley Dies
इंदौर। पूर्व न्यायमूर्ति एवं मराठी समाज के अध्यक्ष पीडी मु्ले का गुरुवार को निधन हो गया। अंतिम यात्रा शुक्रवार को अपराह्न 11.30 बजे उनके निवास 376 स्कीम नंबर 74 (विजय नगर) से रामबाग मुक्तिधाम जाएगी।
 
न्यायमूर्ति मुले कानूनविद होने के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय थे। वे शहर के विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। 14 अक्टूबर 1926 को जन्मे मुले गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्‍यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्‍यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, इंदौर लॉ इंस्टीट्‍यूट, नाथ मंदिर ट्रस्ट, मराठी समाज समेत विभिन्न संगठनों और संस्थाओं से जुड़े हुए थे। 

दिवंगत मुले  महाराष्ट्र साहित्य सभा के ट्रस्टी तथा अभ्यास मंडल के सलाहकार भी थे। इंदौर शहर के गणमान्यजनों और विभिन्न संस्थाओं ने जस्टिस मुले के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।