गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Dunhuaang, Aurangabad
Written By
Last Modified: मुंबई , शनिवार, 16 मई 2015 (11:50 IST)

डुनहुआंग और औरंगाबाद ‘सिस्टर सिटी’ होंगे : फडणवीस

डुनहुआंग और औरंगाबाद ‘सिस्टर सिटी’ होंगे : फडणवीस - Dunhuaang, Aurangabad
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को घोषणा की कि औरंगाबाद और डुनहुआंग शहरों के बीच एक ‘सिस्टर सिटी’ समझौता किया गया है। फडणवीस इन दिनों चीन की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में उनके हवाले से कहा गया है कि दोनों शहरों के बीच गहरी सांस्कृतिक समानताएं हैं, जो चौथी शताब्दी तक जाती हैं। जहां औरंगाबाद के पास अजंता की गुफाएं हैं वहीं डुनहुआंग के पास मोगाओ में गुफा कला के नमूने मिलते हैं।

मुंबई और शंघाई पहले से ही ‘सिस्टर सिटी’ हैं। (वार्ता)