बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. DR. Kalam
Written By अरविन्द शुक्ला
Last Updated : रविवार, 2 अगस्त 2015 (12:29 IST)

विश्वविद्यालय का नाम डॉ. कलाम के नाम पर

विश्वविद्यालय का नाम डॉ. कलाम के नाम पर - DR. Kalam
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तरप्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय का नाम 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तरप्रदेश' किए जाने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि प्राविधिक विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की स्मृति में एक भव्य स्मारक का निर्माण भी कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उत्तरप्रदेश से बेहद लगाव था। पूर्व राष्ट्रपति द्वारा कन्नौज जनपद की तिर्वा तहसील के फकीरपुरा गांव में 25 किवॉ के सोलर पॉवर प्लांट का लोकार्पण हाल ही में किया गया था। प्रदेश की प्रगति और खुशहाली के लिए डॉ. कलाम के दूरदर्शी विचारों और सिद्धांतों ने उन्हें अत्यंत प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए डॉ. कलाम ने 9 सूत्र दिए थे जिस पर प्रदेश सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।