बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Doctor
Written By
Last Modified: फतेहाबाद (हरियाणा) , शनिवार, 30 मई 2015 (12:51 IST)

हरियाणा सरकार 900 डॉक्टरों की करेगी भर्ती

हरियाणा सरकार 900 डॉक्टरों की करेगी भर्ती - Doctor
फतेहाबाद (हरियाणा)। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग 900 चिकित्सकीय पदों पर भर्ती के लिए एक सप्ताह के अंदर विज्ञापन प्रकाशित करेगा।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को यहां बताया कि यह भर्ती हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से नहीं बल्कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की जाएगी ताकि 4 माह के अंदर डॉक्टरों की नियुक्ति की जा सके।

उन्होंने बताया कि भर्ती के बाद विभिन्न अस्पतालों में उपकरण लगाए जाएंगे ताकि मरीजों का समुचित इलाज हो सके। (भाषा)