गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Dilip Kumar Pneumonia Twitter
Written By
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 29 नवंबर 2017 (00:18 IST)

दिलीप कुमार को निमोनिया, आराम की सलाह

दिलीप कुमार को निमोनिया, आराम की सलाह - Dilip Kumar Pneumonia Twitter
मुंबई। मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को ‘हल्का’निमोनिया हो गया है। उनका इलाज चल रहा है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
 
94 साल के दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा गया कि साब को हल्का निमोनिया हुआ है। उन्हें घर पर आराम की सलाह दी गई है। अल्लाह का शुक्र है कि बाकी सारी चीजें सामान्य हैं - साब की तबीयत अब बेहतर है। 
 
कृपया अपनी प्रार्थनाओं और दुआओं में उन्हें याद रखें। दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र, फैसल फारूकी ने यह जानकारी देने के लिए ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल किया। अगस्त में किडनी से जुड़ी तकलीफ होने के कारण दिलीप कुमार को आठ दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
प्रधानमंत्री ने हैदराबाद को दी मेट्रो की सौगात