मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Devendra Fadanvees
Written By
Last Modified: मुम्बई , बुधवार, 4 मार्च 2015 (21:15 IST)

महाराष्ट्र के सीएम ने खाया किसान के घर खाना

महाराष्ट्र के सीएम ने खाया किसान के घर खाना - Devendra Fadanvees
मुम्बई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मंगलवार रात विदर्भ में यवतमाल जिले के एक गांव में एक किसान के घर न सिर्फ खाना खाया बल्कि रात भी गुजारी।
 
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार फड़नवीस ने किसानों की आत्महत्या के पीछे के कारणों की समीक्षा के लिए कल तीन गांवों का दौरा किया था।
 
विज्ञप्ति के अनुसार पिंपरी बूटी गांव में किसानों की विधवाओं से मिलने के बाद उन्होंने एक किसान के घर खाना खाया और उसी के यहां रात गुजारी। (भाषा)