शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Delhi, Jain Temple,
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 9 सितम्बर 2016 (20:04 IST)

दिल्ली के जैन मंदिर से बहुमूल्य प्रतिमाएं चोरी

दिल्ली के जैन मंदिर से बहुमूल्य प्रतिमाएं चोरी - Delhi, Jain Temple,
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कनाट प्लेस इलाके में स्थित जैन मंदिर से शुक्रवार को दो बहुमूल्य प्रतिमाएं चोरी हो गईं। एक अपुष्ट जानकारी के अनुसार पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते प्रतिमाएं मिल गई हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कनाट प्लेस क्षेत्र के राजा बाजार के जैन मंदिर से शांतिनाथ भगवान की सोने की प्रतिमा और बाहुबली भगवान की अष्टधातु की प्रतिमा शुक्रवार तड़के 2 बजे के लगभग चोली हो गईा। 
चोरों ने आभामंडल, छत्र और पंचमेरु भी चुरा लिए। इस बीच, खबर है कि मंदिर से चोरी हुआ सामान मिल गया है। चूंकि अभी जैन समाज का पर्युषण पर्व चल रहा है और समाज में इस चोरी को लेकर काफी रोष था। इसलिए माना जा रहा है कि पुलिस पर समाज का काफी दबाव था। अत: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर प्रतिमाओं को बरामद कर लिया है।