शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Delhi BJP
Written By
Last Updated : सोमवार, 27 जून 2016 (09:16 IST)

केजरीवाल को दिल्ली भाजपा ने कोसा

केजरीवाल को दिल्ली भाजपा ने कोसा - Delhi BJP
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय राजधानी को ‘संवैधानिक संकट’ में ढकेलने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कथित 'निरंकुश, अराजक और अस्थिर रवैए' की आलोचना की।
पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा कि समिति ने दो भाग में एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें पहले भाग में दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने और देश में सबसे गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व की सराहना की गई।
 
वहीं प्रस्ताव के दूसरे हिस्से में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'निरंकुश, अराजक और अस्थिर रवैए' के चलते दिल्ली सरकार की ‘विफलता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया गया और दिल्ली को ‘संवैधानिक संकट’ में डालने एवं राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक व विकास कार्यों में ‘रुकावट’ लाने के लिए केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया गया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
नासा अंतरिक्ष केन्द्र में योग कार्यक्रम