शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Delhi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 30 मई 2015 (12:18 IST)

दिल्ली में पारा 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

दिल्ली में पारा 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान - Delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर हवा में 39 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन के दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

अधिकारी ने बताया कि आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)