गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. dead dolfin found in Odisha
Written By
Last Modified: केंद्रपाड़ा , शनिवार, 6 फ़रवरी 2016 (14:36 IST)

ओडिशा में मृत मिली इरावदी डॉल्फिन

ओडिशा में मृत मिली इरावदी डॉल्फिन - dead dolfin found in Odisha
केंद्रपाड़ा। केंद्रपाड़ा जिले के गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में सताभया एकाकुला तट के निकट एक इरावदी डॉल्फिन मृत अवस्था में मिली।
 
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मृत डॉल्फिन को पशु सर्जनों के पास भेजा गया है ताकि उसकी मौत की असली वजह पता चल सके। उसके शरीर पर किसी तरह के बाह्य जख्म का कोई निशान नहीं है।
 
उन्होंने बताया कि भीतरकणिका राष्ट्रीय उद्यान और समुद्री अभयारण्य में 12 फरवरी से डॉल्फिनों की गिनती का काम शुरू किया जाएगा। (भाषा)