गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Dancer Ashwini Ekbote dies on stage
Written By
Last Modified: मुंबई , रविवार, 23 अक्टूबर 2016 (08:29 IST)

मंच पर नृत्यांगना अश्विनी एकबोटे की मौत

मंच पर नृत्यांगना अश्विनी एकबोटे की मौत - Dancer Ashwini Ekbote dies on stage
मुंबई। शास्त्रीय नृत्यांगना अश्विनी एकबोटे शनिवार को पुणे में एक कार्यक्रम पेश करने के दौरान बेहोश हो कर मंच पर गिर पड़ीं और उसके बाद उनकी मौत हो गई।
 
पुलिस ने बताया कि 44 वर्षीय एकबोटे ने कई नाटकों में भी अभिनय किया था। वह आज शाम पुणे के भारत नाट्यमंदिर में एक कार्यक्रम पेश कर रही थीं। इसी दौरान वह मंच पर बेहोश होकर गिर गईं।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। (भाषा)