गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Dadri
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 7 अक्टूबर 2015 (10:16 IST)

दादरी कांड : तीन नेताओं के खिलाफ FIR की सिफारिश

दादरी कांड : तीन नेताओं के खिलाफ FIR की सिफारिश - Dadri
नई दिल्ली। दादरी हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस ने गौतम बुद्ध नगर जिले के जिला न्यायाधीश को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।                 
  
पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में केन्द्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक संगीत सोम, बीएसपी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर बिसाहड़ा गांव की यात्रा के दौरान धारा 144 के उल्लंघन का आरोप लगाया है। 
 
दादरी के बिसाहड़ा गांव में ही पिछले सप्ताह गोवध की अफवाह के बाद उग्र भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट पीट कर  हत्या कर दी थी। रिपोर्ट में तीनों नेताओं के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की गई है। 
 
गौतम बुद्ध नगर जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने कहा 'नेताओं को केवल पीड़ित के परिजनों से मिलने की आज्ञा दी गई थी लेकिन उन्होंने जनसभाओं को भी संबोधित किया।' उन्होंने कहा कि अन्य नेताओं ने भी उस गांव का दौरा किया लेकिन उन्होंने जनसभा को संबोधित नहीं किया। 
 
इससे पहले हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष उपेन्द्र तोमर के खिलाफ धारा 153 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। तोमर पर वहां की एक मंदिर में कथित तौर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। (भाषा)